स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: Madhya Pradesh के 9 शहरों को मिला सम्मान, CM Mohan Yadav ने जताई खुशी
Nov 12, 2026
दिल्ली, 12 नवंबर 2026, एएनआई: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्य प्रदेश को कुल 9 पुरस्कार मिलने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जब से प्रधानमंत्री ने शपथ ली, तब से राज्य और नगरों में स्वच्छता को प्रोत्साहन देने के लिए काम किया जा रहा है... उसी परिप्रेक्ष्य में आज भारत सरकार द्वारा जो 27 पुरस्कार दिए गए हैं। मुझे इस बात का गर्व है कि मध्य प्रदेश को सबसे अधिक पुरस्कार मिले हैं। 27 में से एक-तिहाई पुरस्कार यानी 9 पुरस्कार हमारे राज्य को मिले हैं। हमारे राज्य में भी सबसे बड़े शहर इंदौर को स्वच्छ शहर जोड़ी के रूप में देपालपुर के साथ पुरस्कार मिला। उसी प्रकार से जबलपुर सबसे स्वच्छ शहर की श्रेणी में दूसरे स्थान पर आया है। स्वच्छता के बेहतर प्रयासों के लिए चयनित उज्जैन को पहला पुरस्कार मिला है। देवास और ग्वालियर ने भी पुरस्कार पाया है... बुधनी को भी इसमें पुरस्कृत किया गया है। मध्य प्रदेश में स्वच्छता जीवन का अंग बन चुकी है और मध्य प्रदेश देश के अन्य प्रदेशों के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है।"