प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन में दी जा रही बिजलीः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Apr 09, 2026
करौली, राजस्थान , 08 अप्रैल 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करौली जिले में टोडाभीम के नांगल शेरपुर गांव में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने करौली जिले के विकास के लिए 2 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की बजट घोषणाएं की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण मार्गों करीरी-गाजीपुर-भैरोजी से राजौर वाया मेरेडा-खेडी जैचडी-माचडी और पथवारी से घासीराम बाबा आश्रम कदम खुण्डी वाया मातासूला-पाडली खुर्द सड़क निर्माण करने एवम नांगल शेरपुर तहसील बालघाट में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने लपावली गांव में एनीकेट निर्माण की मांग पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को व्यवहार्यता रिपोर्ट बनाने के निर्देश भी दिए।