मांडवी का इंडिया हाउस गुजरात की क्रांतिकारी विरासत को कर रहा है संरक्षित
Aug 25, 2026
गुजरात के कच्छ स्थित मांडवी का क्रांति तीर्थ भारत के स्वतंत्रता संग्राम और गुजरात की क्रांतिकारी विरासत की महत्वपूर्ण कहानी को संजोए हुए है। यहां स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा द्वारा लंदन में स्थापित ऐतिहासिक इंडिया हाउस की प्रतिकृति बनाई गई है। जीएमडीसी वर्ष 2010 से इस स्मारक का रखरखाव कर रहा है। यहां वीरांजलि गैलरी, इंडिया हाउस और फोटो गैलरी के साथ गाइड की सुविधा भी है, जो आगंतुकों को इतिहास की जानकारी देते हैं। श्यामजी कृष्ण वर्मा और उनकी पत्नी भानुमती की अस्थियां 55 साल बाद स्विट्जरलैंड से भारत लाई गईं और राजकीय सम्मान के साथ यहां स्थापित की गईं। क्रांति तीर्थ विद्यार्थियों और पर्यटकों को क्रांतिकारियों के संघर्ष, त्याग और देशभक्ति से परिचित कराता है और युवा पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का काम करता है।