त्योहारी सीजन में आमजन से प्रभावी समन्वय हो सुनिश्चितः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Aug 24, 2026
जयपुर, राजस्थान, 24 अगस्त 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में त्योहारी सीजन के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारी सीजन में जन सहभागिता और आमजन से प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि छोटी बड़ी जानकारी समय पर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा एवम यातायात व्यवस्था पर प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए। यदि कहीं विवाद अथवा किसी अन्य घटना के कारण माहौल प्रभावित होता है, तो संबंधित पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लें।मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के जरिए प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।