फिनटेक सखी: गुजरात के गांवों में बैंकिंग सेवाओं को बना रहीं आसान

Oct 12, 2026

गुजरात के छोटा उदेपुर जिले के मोरखला गांव में फिनटेक सखी पहल ग्रामीणों को घर के पास बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। बैंक सखी सुषमाबेन शांतिलाल राठवा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत सखी मंडल से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त किया और बैंकिंग सेवाओं में काम शुरू किया। दो साल पहले उन्होंने अपने घर पर बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) पॉइंट स्थापित किया, जहां ग्रामीण पैसे जमा करने, निकालने और KYC जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। पहले लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर के बैंकों तक जाना पड़ता था। अब मोरखला और आसपास के गांवों के लोगों का समय और यात्रा खर्च बच रहा है। यह पहल आदिवासी महिलाओं को रोजगार, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन के अवसर प्रदान कर रही है।