ईआरसीपी से पूर्वी राजस्थान का होगा सर्वांगीण विकासः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Sep 21, 2023

Jaipur (Rajasthan), September 21 (ANI): मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने 53 बांधों को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना यानी ईआरसीपी से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ईआरसीपी से पूर्वी राजस्थान का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इससे 13 जिलों के निवासियों की सिंचाई एवं पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। इसीलिए राज्य सरकार केन्द्र सरकार से लगातार मांग कर रही है कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाए। अगर ऐसा नहीं होगा तो राज्य सरकार स्वयं के खर्च पर इस परियोजना को पूरा करेगी। राज्य सरकार ने ईआरसीपी के लिए 14 हजार करोड़ रुपए स्वीकृत कर कार्य शुरू भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यवासियों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं।