Bhopal में CM Mohan Yadav ने Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva का किया शुभारंभ,1500 बसों का संचालन
Sep 25, 2026
भोपाल (मध्य प्रदेश) 25 सितंबर 2026 (एएनआई) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ किया। CM ने बताया कि राज्य में परिवहन विभाग के माध्यम से करीब 1500 बसों का संचालन शुरू किया गया है। उन्होंने इसे जनता की मूलभूत परिवहन जरूरतों से जुड़ी सेवा बताया। मोहन यादव ने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य यात्रियों को निर्धारित रूट पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना और मनमाने किराए से राहत देना है।