Biharके CM Samrat Choudhary ने RCMS के अंतर्गत वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था का किया लोकार्पण

Nov 23, 2026

पटना (बिहार) ,23 नवंबर 2026 (एएनआई): बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली यानी की RCMS के अंतर्गत वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पटना स्थित लोक सेवक आवास के संकल्प सभागार में किया गया। इस नई व्यवस्था के तहत अब राजस्व मामलों से जुड़े पक्षकार वर्चुअल माध्यम से सुनवाई में शामिल हो सकेंगे। इससे खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।