राजस्थान में महिला सशक्तीकरण को मिल रही मजबूती
Nov 24, 2026
जयपुर, राजस्थान, 24 नवम्बर 2026 (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में आर्थिक आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और बेहतर भविष्य से जुड़ी योजनाओं के जरिए महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है। इसी दिशा में राजीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं, वहीं लखपति दीदी योजना महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम साबित हो रही है। वहीं, मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना के जरिए बालिकाओं के कल्याण, प्रोत्साहन और बेहतर भविष्य की दिशा में सरकार प्रयासरत है। आर्थिक आत्मनिर्भरता से लेकर बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य तक राजस्थान में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के प्रयास राज्य के विकास को नई दिशा दे रहे हैं।