ओडिशा में विदेशी निवेश की बड़ी पहल, CM Majhi की मौजूदगी में IHC बनी मेगा प्रोजेक्ट की साझेदार

Jul 02, 2026

भुवनेश्वर (ओडिशा), 02, जुलाई, 2026, एएनआईः ओडिशा में औद्योगिक विकास को बड़ी गति देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड एल्युमीनियम प्लांट के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश वाले समझौता ज्ञापन यानी MoU पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) और ओडिशा सरकार के उद्योग विभाग के बीच हुआ। इस मेगा निवेश से राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। समारोह में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस निवेश को ओडिशा की आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।