चक्रवात से फसल बर्बादी का जायजा लेने पहुंचे CM Mohan Charan Majhi,गंजम के हंडीघरा गांव का दौरा
Nov 23, 2026
गंजम (ओडिशा) ,23 नवंबर 2026 (एएनआई): ओडिशा के गंजम जिले में चक्रवात के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फसल बर्बादी का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी हंडीघरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और किसानों से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली।