181 हेल्पलाइन की मॉनिटरिंग, शिकायतों के समाधान पर मुख्यमंत्री की सीधी नजर
Sep 22, 2026
जयपुर, राजस्थान, 22 सितंबर 2026, , (एएनआई): राजस्थान में 181 हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का सीधा और आसान माध्यम बन रही है। शिकायत दर्ज होने से लेकर उसके निस्तारण तक पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि लोगों को सिर्फ जवाब नहीं, समस्या का समाधान मिले। इस व्यवस्था की प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समय-समय पर 181 हेल्पलाइन का निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी लेते हैं। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण की गति, गुणवत्ता और आमजन की संतुष्टि पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि जहां सुधार की जरूरत हो, वहां तुरंत कदम उठाए जा सकें।यानी 181 में सिर्फ शिकायत दर्ज नहीं होती, उसकी सुनवाई से लेकर समाधान तक सरकार की नजर रहती है। यही सतत निगरानी 181 हेल्पलाइन को आमजन की आवाज़ और सरकार की कार्रवाई के बीच सीधे संवाद का माघ्यम बना रही है।