Wed, Jun 12, 2024 | Updated 12:04 IST
जाफराबाद इलाके में हुई एक युवक की जघन्य हत्या को दिल्ली पुलिस ने सुलझाया
Jul 19, 2023
उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक 25 वर्षीय व्यक्ति सलमान की चाकू मारकर हत्या करने के मामले को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक पिछले दो साल से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। इसी बात से खफा होकर कर लड़की के परिजनों ने सलमान की गर्दन और सीने पर चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।