जन-जन तक पहुंचे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Sep 23, 2026

जयपुर, राजस्थान, 23 सितंबर 2026, , (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में विकसित भारत-जन सेवा अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और नागरिक सेवाओं की जानकारी, अंतिम छोर तक पहुंचाने और जनभागीदारी को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, आमजन को केंद्र एवम राज्य सरकार की योजनाओं और नागरिक सेवाओं का, स्थानीय स्तर पर लाभ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से, यह अभियान 28 सितंबर तक प्रदेशभर में संचालित होगा। इन शिविरों में योजनाओं की जानकारी, पंजीयन और लाभ वितरण के साथ नागरिक सेवाओं की प्रदायगी और लंबित प्रकरणों एवम परिवेदनाओं के निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए अधिकारियों को सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की प्रदायगी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश भी दिये।