गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

Nov 18, 2026

जयपुर, राजस्थान, 18 नवम्बर 2026 (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर, जयपुर के सांगानेर स्थित पिंजरापोल गोशाला और जोतड़ावाला स्थित बाबा संत श्री रामकरण दास जी महाराज एवम गुरुदेव श्री संत परम सुखदास जी महाराज आश्रम गोशाला पहुंचकर, गौ माता का विधि विधान से पूजन किया। मुख्यमंत्री ने गौ माता को गुड़ एवम रोटी खिलाई और प्रदेश की सुख समृद्धि, खुशहाली एवम जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने पिंजरापोल गोशाला में भगवान श्रीकृष्ण और प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना भी की। उन्होंने जोतड़ावाला स्थित आश्रम में संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया, और राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की एवम भजनकीर्तन का श्रवण भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से मुलाकात की और उनसे आत्मीय संवाद किया।