मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विकास परियोजनाओं की समीक्षा, समाधान पर जोर
Oct 21, 2026
जयपुर, राजस्थान, 21 अक्टूबर 2026 (एएनआई): विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए जरूरी है कि योजनाओं पर समय पर फैसले हों, काम में आ रही अड़चनें दूर की जाएं और परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी हों। इसी दिशा में राजस्थान सरकार की पहल है ‘राज उन्नति’। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली इन बैठकों में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ काम में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए जरूरी निर्देश दिए जाते हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास जैसे अहम क्षेत्रों पर फोकस के साथ संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाता है। इससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की पहचान कर, उनके समाधान के लिए समय पर कदम उठाने में मदद मिलती है। इस पहल के जरिए राजस्थान सरकार का प्रयास है कि विकास की योजनाएं तय लक्ष्यों के अनुरूप आगे बढ़ें और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी ढंग से काम करे।