हरियालो राजस्थान अभियान में अब तक 11 करोड़ 61 लाख से अधिक वृक्षारोपणः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Oct 27, 2025
जयपुर] राजस्थान 27 अक्टूबर, 2025, (एएनआई):प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की 127वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर राज्य सरकार मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान चला रही है। इस अभियान में इस वर्ष अब तक 11 करोड़ 61 लाख से अधिक वृक्ष लगाए गए हैं। इन वृक्षों से प्रदेश में ग्रीन कवर के साथ ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवा उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अब तक युवा उद्यमियों को 140 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने लगभग दो वर्षों के कार्यकाल में 91 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। वहीं 1 लाख 55 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है।