राज्य सरकार कर रही ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकारः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Jul 06, 2026

जयपुर, राजस्थान, 06 जुलाई 2026, (एएनआई):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सहकारिता विभाग की बैठक बुलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण समृद्धि और रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम है, और राज्य सरकार ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार कर रही है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सहकारिता विभाग द्वारा निर्मित गोदामों का समुचित और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, सहकारिता के दायरे को नई गतिविधियों तक विस्तारित करते हुए नवाचारों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने सहकारी माॅडल पर आधारित भारत टैक्सी पहल को प्रदेश में बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता से किसानों, पशुपालकों, युवाओं और ग्रामीण परिवारों के लिए नए अवसर सृजित होते हैं और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सहकारिता के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।