राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में आमजन की हो भागीदारीः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Nov 05, 2026
जयपुर, राजस्थान, 05 नवम्बर 2026 (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में भव्य आयोजन होगा, जिसमें आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, पर्यावरण, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम शहरी वार्ड अभियान के माध्यम से वर्ष 2047 तक गांव और शहरों के समग्र विकास का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान सभी उपलब्धियों को दर्शाते हुए विकास की तेज गति और नीतियों को आमजन तक अधिक से अधिक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की जाए। सभी विभाग बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाया जा सके।