उत्तराखण्ड में मजबूत होती स्वास्थ्य व्यवस्था, गांवों तक पहुंच रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

Aug 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत 62 लाख से अधिक आयुष्मान कार्डों के जरिए नागरिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है। उधम सिंह नगर में एम्स सैटेलाइट सेंटर, नए मेडिकल कॉलेज, पीएचसी और सीएचसी केंद्रों से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। तीन नए मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की 650 अतिरिक्त सीटें बढ़ी हैं। टेलीमेडिसिन और मोबाइल हेल्थ यूनिट्स गांवों तक डॉक्टरों की पहुंच सुनिश्चित कर रही हैं, जबकि तेज इमरजेंसी सेवाएं और एयर एंबुलेंस जरूरतमंदों को समय पर उपचार उपलब्ध करा रही हैं। नया उत्तराखण्ड अब सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ रहा है।