नमो वन: 10 लाख पेड़ों ने मोरबी को बनाया हरियाली का नया केंद्र
May 25, 2026
गुजरात के मोरबी में मच्छु डैम के किनारे विकसित किया गया ‘नमो वन’ आज पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है। पहले बंजर रही इस जमीन को गुजरात सरकार के मंत्री और मोरबी विधायक कांतीलाल अमृतिया की पहल से एक विशाल मियावाकी जंगल में बदला गया। मोरबी पांजरापोल ट्रस्ट की करीब 1200 बीघा भूमि पर केवल 37 दिनों में 10 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। पौधों की देखभाल के लिए जैविक खाद, उपजाऊ मिट्टी और ड्रिप सिंचाई का उपयोग किया गया, जिससे एक साल से कम समय में क्षेत्र घने हरित आवरण में बदल गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसका उद्घाटन किया। ‘नमो वन’ अब जनभागीदारी और सतत विकास की नई पहचान बन चुका है।