उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाएं किसानः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Apr 23, 2026

जोधपुर, राजस्थान , 20 अप्रैल 2026, (एएनआई):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के ओसियां में 416 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने ओसियां विकास दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय पर खेल स्टेडियम के निर्माण के साथ ही नेतरा और पिचकीबेरा में 33 केवी के जीएसएस के स्थापना की घोषणा भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी-बिजली राज्य सरकार की प्राथमिकता है] और किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए समर्पण भाव के साथ कार्य कर रही है। किसान समृद्ध और खुशहाल बने] इसी क्रम में किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया गया है। वहीं] सरकार किसानों को गेंहू की खरीद पर 150 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी दे रही है।