गिर के बाद अब बरडा हिल्स बन रहा एशियाई शेरों का नया ठिकाना
Nov 17, 2026
गुजरात के पोरबंदर जिले में स्थित बरडा हिल्स, गिर के बाद एशियाई शेरों के एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवास के रूप में उभर रहा है। वन विभाग यहां शेरों के संरक्षण के लिए प्राकृतिक आवास, पानी की उपलब्धता और शिकार प्रजातियों के प्रबंधन पर काम कर रहा है। वन्यजीवों की बढ़ती मौजूदगी से सफारी पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है, जहां पर्यटक शेर, नीलगाय, गिद्ध और मोर देख सकते हैं। सफारी से आसपास के गांवों के लोगों को गाइड, ड्राइवर, पशुपालक और सुरक्षा कर्मियों के रूप में रोजगार मिल रहा है। वहीं, ओडदर गांव में 14 हेक्टेयर में विकसित सर्वोदय वन हजारों देशी और औषधीय पेड़ों के जरिए हरियाली और जैव विविधता बढ़ाने में योगदान दे रहा है। यह पहल संरक्षण, पर्यटन और स्थानीय विकास को जोड़ रही है।