MP CM Mohan Yadav ने Kaziranga National Park और Tiger Reserve का किया दौरा

Oct 05, 2025

काजीरंगा (असम), 05 अक्टूबर 2025, एएनआईः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य के दौरे पर हैं। वे यहां अपने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने आए हैं। इस दौरान वे अपनी पत्नी के साथ विभिन्न स्थलों का दौरा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने अपनी पत्नी के साथ काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने टाइगर रिजर्व में हाथियों को अपने हाथों से फल खिलाए। इस दौरान सीएम के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।