डीबीटी से योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंद तक पहुंचाः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Jul 02, 2026

जयपुर, राजस्थान, 02 जुलाई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित, दो दिवसीय 29वें राष्ट्रीय ई गवर्नेंस सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न ई गवर्नेंस पहलों के तहत राजस्थान लैंग्वेज मॉडल ट्रेनिंग हैकाथॉन, स्वचालित नागरिक सेवा प्रदायगी मंच स्मार्ट राजस्थान परियोजना, राजस्थान इनोवेशन चौलेंज, ई मित्र व्हाट्स एप सेवा का शुभारंभ किया। साथ ही, उन्होंने डिजिटल राजस्थान कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डीबीटी से योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंद तक पहुंचा है, और जन धन, आधार और मोबाइल से बिचौलियों का दखल खत्म हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान संपर्क जन अभियोग निवारण का प्रभावी मंच है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में तकनीकी सेवाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर स्टॉल्स पर ई गवर्नेंस नवाचारों की जानकारी भी ली।