Patna:Bihar के CM Samrat Choudhary सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े कार्यक्रम में हुए शामिल

Nov 10, 2026

पटना (बिहार) ,10 नवंबर 2026 (एएनआई): बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के माध्यम से पेंशन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों सहित पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।