मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास ला रहे रंग, पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार
Sep 03, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र तेजी से विस्तार ले रहा है। जयपुर में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक है, इस वर्ष जून माह तक प्रदेश में 10.85 करोड़ घरेलू और 8.45 लाख विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में सरकार अब पर्यटन को प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय स्वरोजगार का बड़ा माध्यम बनाने पर फोकस कर रही है। इसी के तहत पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार का जोर पर्यटन को धार्मिक, ग्रामीण, हेरिटेज, ईको और एडवेंचर पर्यटन के साथ स्थानीय कला, हस्तशिल्प, खान-पान और लोक संस्कृति से जोड़ने पर है। मुख्यमंत्री स्वयं पर्यटन, देवस्थान और कला संस्कृति से जुड़ी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं, ताकि राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाई प्रदान की जा सके।