राज्य सरकार घुमन्तु समुदाय के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Feb 23, 2026
जयपुर, राजस्थान 23 फरवरी, 2026, (एएनआई):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के अंबाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मन्दिर के सभागार में आयोजित विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्ध घुमन्तु समुदाय अधिकारी, कर्मचारी और प्रबुद्धजन महासम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि घुमन्तु समुदाय भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, और राज्य सरकार घुमन्तु समुदाय के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने घुमन्तु परिवारों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए आवासीय पट्टे वितरित किए हैं, और इन परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रावास की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महासम्मेलन समाज के उत्थान, अपनी पहचान को सम्मान दिलाने और विकास की मुख्यधारा में अटल स्थान बनाने की संकल्प सभा है। उन्होंने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे देश प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने घुमन्तु समुदाय के कल्याण एवं उत्थान से संबंधित सुझावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।