शहरी क्षेत्रों में सफाई के लिए उठाएं प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jul 31, 2026
जयपुर, राजस्थान, 31 जुलाई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी शहरी क्षेत्रों में सफाई के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में स्ट्रीट लाइट और सफाई उपकरणों से संबंधित कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़क निर्माण और सार्वजनिक स्थानों में सौन्दर्यकरण पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वीबी जी रामजी क्रांतिकारी कदम है। इस योजना के विस्तार पर तेजी से कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि, लोक कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को धरातल पर उतारने, एवम विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए, विभागों में रिक्त पदों को भरा जाए, ताकि आमजन से जुड़े कार्यों में तेजी लायी जा सके।