पर्यटन क्षेत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन का असर
May 05, 2026
जयपुर, राजस्थान, 05 मई 2026, (एएनआई):अपनी ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक वैभव और भौगोलिक विविधता के लिए मशहूर राजस्थान अब डिजिटल प्रगति में भी मॉडल प्रदेश बनकर उभर रहा है। जयपुर में राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भारत आने वाले विदेशी पर्यटक और देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोग अपनी छुट्टियां राजस्थान में बिताने को प्राथमिकता देते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रगतिशील नेतृत्व में राजस्थान सरकार ई-गवर्नेंस के साथ डिजिटल नवाचारों को भी बढ़ावा दे रही है। इसी के तहत सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा ऑनलाइन बुकिंग मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया गया है। जिसके माध्यम से प्रदेश के पर्यटकों द्वारा सांस्कृतिक स्थलों, स्मारकों, संग्रहालयों, और अन्य पर्यटन स्थलों की रिकार्डतोड़ ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा रही है।